अंतर-महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • Christ Church College में अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का संगम

 

कानपुर, 23 फरवरी 2026।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे (छात्र/छात्रा) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन सोमवार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। पूरे दिन कॉलेज परिसर मार्शल आर्ट्स के अखाड़े में तब्दील रहा, जहां विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में “उत्कृष्टता, टीमवर्क और खेल भावना” का सजीव उदाहरण देखने को मिला।

भव्य शुभारंभ और गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दुबे के परिचयात्मक वक्तव्य से हुआ। छात्राओं अंशिका, उर्वशी, चाहक और तनिष्का ने अतिथियों का बैज अलंकरण, स्मृति चिह्न और पौध भेंट कर स्वागत किया। औपचारिक स्वागत भाषण डॉ. पारुल ने दिया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल, विशेषकर मार्शल आर्ट्स, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और आत्मानुशासन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभाकर पांडेय तथा All Kanpur Do Association के अध्यक्ष सिहान अजय वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

काता और कुमिते में रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता में टीम और व्यक्तिगत स्तर पर काता (Kata) और कुमिते (Kumite) स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मुख्य निर्णायक श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव और रेफरी श्री राहुल की निष्पक्ष निगरानी में मुकाबले संपन्न हुए।

छात्रा वर्ग में सीएसजेएमयू का दबदबा

छात्रा वर्ग में सीएसजेएमयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम काता और टीम कुमिते दोनों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। नंदिनी दिवाकर, आशना यादव, पलक दिवाकर, पावनि पांडेय और आस्था पांडेय ने बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल से सभी को प्रभावित किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में डी.जी.पी.जी. की शिफा हबीबी (-45 किग्रा) और एम.एम.वी. की तीशा श्रीवास्तव (+68 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

छात्र वर्ग में कांटे की टक्कर

छात्र वर्ग की स्पर्धाओं में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। सीएसजेएमयू के वेदांश त्रिपाठी ने व्यक्तिगत काता और कुमिते (-60 किग्रा) दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टी.आर.एस.सी. के अमर कुशवाहा ने कुमिते (-84 किग्रा), वी.एस.एस.डी. के प्रिंस गौतम ने (-50 किग्रा) और एस.जे. कॉलेज के निखिल यादव ने (-55 किग्रा) वर्ग में जीत दर्ज की।

मेजबान क्राइस्ट चर्च कॉलेज के शाश्वत शुक्ला ने लड़कों की कुमिते (-60 किग्रा) स्पर्धा में उपविजेता बनकर नॉर्थ ज़ोन टीम कुमिते (Boys) के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

सफल आयोजन का श्रेय

पूरे आयोजन के सफल संचालन का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग, छात्र समन्वयक आर्यन जायसवाल एवं शिवांग शुक्ला के समर्पित प्रयासों को दिया गया।

अंत में डॉ. प्रशांत कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नॉर्थ ज़ोन के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।

Leave a Comment