- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले, आदर्श क्लब ने भी दर्ज की बड़ी जीत
- सप्रू मैदान पर कृष्णा की तूफानी पारी, पी०ए०सी० मैदान पर आदर्श क्लब का शानदार प्रदर्शन
कानपुर, 23 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत सोमवार को खेले गये दो मुकाबलों में सदर्न क्लब एवं आदर्श क्लब ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला।
पहला मैच (मैदान – सप्रू)
स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 226 रन बनाये। हिगांशु ने 60 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि आदित्य (42), नितिन तिवारी (39) और अभिजीत सिंह (20) ने उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी और अदिति अग्रवाल ने दो-दो विकेट हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। शैलेन्द्र वर्मा ने 50 रन तथा सात्विक गौतम ने 33 रन जोड़े, लेकिन मैच के नायक कृष्णा बाली रहे, जिन्होंने नाबाद 113 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। गेंदबाजी में नितिन तिवारी एवं तनिष्ध को एक-एक विकेट मिला।
दूसरा मैच (मैदान – पी०ए०सी०)
आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 8 विकेट पर 248 रन बनाये। राहुल कुगार (52), राज कुशवाहा (45), निखिल यादव (37) और रातेन्द्र यादव के नाबाद 36 रन टीम के लिये महत्वपूर्ण साबित हुए। गेंदबाजी में निष्कर्ष श्रीवास्तव ने 3 विकेट झटके।
जवाब में सुपीरियर स्प्रिट क्लब की टीम 29.5 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। धनंजय यादव (45) और जय प्रकाश गुप्ता (44) ने संघर्ष किया, लेकिन हर्षित यादव की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) ने मैच का रुख पलट दिया। विशाल प्रजापति और अमित कुमार ने भी दो-दो विकेट लिये।
आदर्श क्लब ने यह मुकाबला 80 रनों से जीत लिया।