केडीएमए क्रिकेट लीग: वण्डर वूमैन की 23 रन से जीत, दूसरा मुकाबला टाई

 

 

  • पीएसी मैदान पर रोमांचक मुकाबला, सप्रू मैदान पर पैरामाउंट व स्पोर्टिंग यूनियन के बीच बराबरी

 

कानपुर 9 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहला मुकाबला – मैदान: पीएसी

वण्डर वूमैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हुई। टीम की ओर से आकाश कुमार ने 43 और मल सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। सिटी क्लब की ओर से प्रियंका चौरसिया ने 43 रन देकर 3 विकेट, माही राजपूत ने 11 रन पर 2 विकेट, प्रियांशी सिंह ने 26 रन पर 2 विकेट तथा सिमरन भाटी ने 29 रन पर 2 विकेट लिए।

जवाब में सिटी क्लब की टीम 35.2 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। केशव पोरवाल ने 42, मोहित तिवारी ने 40 और प्रियांशु ने 36 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 23 रन दूर रह गई। इस प्रकार वण्डर वूमैन ने 23 रनों से जीत दर्ज की।

दूसरा मुकाबला – मैदान: सप्रू

पैरामाउंट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन बनाए। सायुष श्रीवास्तव ने शानदार 89 रन, सम्राट ने 25 और सौरभ पोरवाल ने 18 रनों का योगदान दिया। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से अभिजीत सिंह ने 40 रन देकर 2 विकेट तथा नितिन तिवारी ने 37 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन ने भी 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 214 रन बनाए। आदित्य यादव ने 55, अनुग्रह तिवारी ने 47 और प्रतीक झा ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। पैरामाउंट क्लब की ओर से शिवम राजपूत ने 32 रन पर 2 विकेट, आदित्य अवस्थी ने 36 रन पर 2 विकेट और हर्ष दुबे ने 52 रन पर 2 विकेट लिए।

दोनों टीमों के समान 214 रन बनाने के कारण मुकाबला टाई घोषित किया गया।

Leave a Comment