उत्तर प्रदेश स्पेशल एथलेटिक्स टीम का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 18 पदक

 

 

 

  • 7 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ यूपी टीम ने रचा नया कीर्तिमान

 

कानपुर, 7 फरवरी।

उत्तर प्रदेश स्पेशल एथलेटिक्स टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम ने कुल 18 पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की।

यूपी टीम ने प्रतियोगिता में 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री श्री संदीप सिंह द्वारा किया गया।

वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह में महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

बॉयज टीम का दमदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की बॉयज टीम के खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते—

लाल चंद्र – 1500 मीटर और शॉट पुट में गोल्ड

अंकुश – 50 मीटर व 100 मीटर में गोल्ड

मयंक चौबे – लॉन्ग जंप में गोल्ड

रुद्रांश शर्मा – स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में गोल्ड

श्लोक – 800 मीटर में गोल्ड, 400 मीटर में सिल्वर

युवराज चौरसिया – 200 मीटर सिल्वर, लॉन्ग जंप ब्रॉन्ज

आदित्य प्रताप सिंह – शॉट पुट में सिल्वर

धीरेश – 800 मीटर सिल्वर, 400 मीटर ब्रॉन्ज

तनिष्क – 200 मीटर में सिल्वर

अक्षय शर्मा – 3000 मीटर में ब्रॉन्ज

गर्ल्स टीम ने भी बढ़ाया प्रदेश का मान

महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अहम योगदान दिया—

चेरी सिंह – 200 मीटर में गोल्ड, लॉन्ग जंप में सिल्वर

तनिष्क गौतम – 200 मीटर में सिल्वर, लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज

कोच और अधिकारियों ने दी बधाई

टीम की इस सफलता पर सीनियर कोच सत्येंद्र सिंह यादव, संदीप पाल, खुशी सिंह, अक्षिता तोमर, राजवती सहित सभी सहयोगी स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

साथ ही स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर श्री संजीव दोहरे, मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री स्टीफन पी.डी., संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री कल्लूल हजारिका, लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, ट्रेनिंग इंचार्ज श्री मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

स्पेशल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम

इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश के स्पेशल एथलीट्स किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के सतत प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Comment