- केडीएमए क्रिकेट लीग में 28 व 117 रन से दर्ज की विजय
कानपुर 6 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में फ्रेन्डस स्पोर्टिंग और राइडर्स क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
मैदान – सप्रू
पहले मुकाबले में फ्रेन्डस स्पोर्टिंग की टीम 34.1 ओवरों में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। गानू प्रताप सिंह ने 16 एवं सुगित कश्यप ने 22 रन बनाए। गीतांजली क्लब की ओर से अर्पित तिवारी ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि विशाल यादव और अक्षत को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में गीतांजली क्लब की टीम 22.3 ओवरों में 108 रन पर सिमट गई। विशाल यादव ने 53 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि अर्पित तिवारी ने 15 रन बनाए। फ्रेन्डस स्पोर्टिंग की ओर से भानू प्रताप सिंह, मयंक शुक्ला और सत्कर्ष यादव ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
परिणाम: फ्रेन्डस स्पोर्टिंग 28 रन से विजयी।
मैदान – पीएसी
दूसरे मुकाबले में राइडर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवरों में 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डामय शेट ने 84 रन, प्रत्यूष शेट ने 45 रन तथा शाश्वत ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गवनीश मिश्रा ने 51 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मृत्युंजय शेट और पूर्व मानिया को 2-2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैण्ट लॉयन की टीम 30.1 ओवरों में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। नीत वानु ने 67 रन बनाए। राइडर्स क्लब की ओर से नेश ने 41 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी सधा प्रदर्शन किया।
परिणाम: राइडर्स क्लब 117 रन से विजयी।