चिन्मय की घातक गेंदबाजी से एच०एस० क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

 

 

 

  • अंडर-13 लीग में 50 रन से विजय, क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने भी दर्ज की 53 रन की जीत,

 

कानपुर 6 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में खेले गए दो मुकाबलों में एच०एस० क्रिकेट एकेडमी और क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।

मैदान – कानपुर साउथ-बी

पहले मुकाबले में एच०एस० क्रिकेट एकेडमी ने 26.1 ओवरों में 98 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विराट ने 34 तथा सजल ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रखर अवस्थी ने 19 रन देकर 3 विकेट तथा अनमोल श्रीवास्तव ने 26 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवरों में मात्र 48 रन पर सिमट गई। सचिन सोनकर ने 9 रन बनाए। एच०एस० की ओर से चिन्मय गौर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 6 विकेट झटके।

परिणाम: एच०एस० क्रिकेट एकेडमी 50 रन से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: चिन्मय गौर।

मैदान – गुरु गोविंद सिंह

दूसरे मुकाबले में क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। शौर्य शामले ने 48 एवं यशराज ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दिव्यांश ने 29 रन देकर 2 विकेट तथा आर्यन ने 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी 30.1 ओवरों में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्यांश ने 41 रन बनाए। क्रिक आईटी की ओर से सम्राट सिंह चंदेल ने 17 रन देकर 4 विकेट तथा यशराज ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

परिणाम: क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी 53 रन से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: सम्राट सिंह चंदेल।

Leave a Comment