22 फरवरी को कानपुर में होगी प्रोफेशनल डेडलिफ्ट व बेंच प्रेस चैंपियनशिप

 

 

 

 

  • अंतरराष्ट्रीय मानकों पर वेट कैटेगरी, युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल लेवल का मंच

 

कानपुर, 5 फरवरी।

शहर के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कानपुर डेडलिफ्ट फेडरेशन की ओर से शहर में एक भव्य और प्रोफेशनल डेडलिफ्ट एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 22 फरवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी ताकत और तकनीक दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगी प्रतियोगिता

फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक मौर्य ने बताया कि इस चैंपियनशिप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें PI, IPF और KPA के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार वेट कैटेगरी तय की गई हैं, जिससे खिलाड़ियों को पूरी तरह इंटरनेशनल लेवल का अनुभव मिलेगा।

पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग वेट कैटेगरी

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 53 किलोग्राम से 120 किलोग्राम तक और महिला वर्ग के लिए 43 किलोग्राम से 84 किलोग्राम तक की वेट कैटेगरी रखी गई हैं। इससे सभी वर्ग के खिलाड़ियों को बराबरी का मौका मिलेगा।

युवाओं को सही मंच देने की पहल

अशोक मौर्य ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को एक मजबूत और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखार सकें और खेल को अगले स्तर तक ले जा सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Leave a Comment