- चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सी स्पोर्टिंग यूनियन पर भारी पड़ा जेडी क्लब
कानपुर, 5 फरवरी।
चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित ‘चंद्रा ट्रॉफी’ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच सी स्पोर्टिंग यूनियन और जेडी क्लब के बीच खेला गया, जिसे जेडी क्लब ने 27 रनों से अपने नाम किया।

टॉस जीतकर सी स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमन राजपूत ने शानदार 68 रन और सलमान ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। सी स्पोर्टिंग की ओर से हर्षित गौतम ने 3 विकेट और यीशु सचान ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। हर्षित गौतम ने 55 रन और शिवम शुक्ला ने जुझारू 58 रनों की पारी खेली, परंतु टीम को जीत नहीं दिला सके। जेडी क्लब की ओर से शुभम कुमार और अमित कुमार ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ अमन कुमार को रेलवे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद शमी हसन ने पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने उक्त जानकारी दी।