के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग: ओलम्पिक क्लब एवं फ्रेन्डस स्पोर्टिंग विजयी

 

 

  • पीएसी व सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन, ओलम्पिक क्लब 8 विकेट से व फ्रेन्डस स्पोर्टिंग 60 रनों से जीती 

 

कानपुर, 2 फरवरी।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में ओलम्पिक क्लब और फ्रेन्डस स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीतकर विजय दर्ज की।

ओलम्पिक क्लब ने तिलक सोसायटी को 8 विकेट से पराजित किया

मैदान: पी०ए०सी०

पहले मैच में तिलक सोसायटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवरों में 107 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंजुल मिश्रा ने 66 तथा सोनू यादव ने 21 रनों का योगदान दिया। ओलम्पिक क्लब की गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने 13 रन देकर 3 तथा अभिजीत सिंह ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलम्पिक क्लब की टीम ने 19.2 ओवरों में मात्र 2 विकेट खोकर 111 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। आकाश यादव ने 55 रन नाबाद तथा प्रितेश दीक्षित ने 37 रन नाबाद की शानदार पारी खेली।

फ्रेन्डस स्पोर्टिंग ने यशराज क्लब को 60 रनों से हराया

मैदान: सप्रू

दूसरे मैच में फ्रेन्डस स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवरों में 150 रन बनाए। अनन्त ने 37 रनों की पारी खेली। यशराज क्लब की ओर से आर्यन सिंह ने 30 रन देकर 4 तथा समीर सिंह ने 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

जवाब में यशराज क्लब की टीम 22.4 ओवरों में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आर्यन सिंह ने 29 तथा समीर सिंह ने 19 रन बनाए। फ्रेन्डस स्पोर्टिंग की गेंदबाजी में अनन्त ने 37 रन देकर 3 तथा मयंक शुक्ला ने 11 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

 

Leave a Comment