- रोमांचक मुकाबलों में आदर्श क्लब, ईगलेट और यूनिक क्लब को मिली शिकस्त
कानपुर, 13 जनवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए तीन मुकाबलों में भारत क्लब, स्पार्क क्लब और काउण्टी क्लब ने जीत दर्ज की।
3 विकेट से जीता भारत क्लब
जेम्स ग्राउंड में भारत क्लब और आदर्श क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में आदर्श क्लब की टीम 39.5 ओवरों में 172 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से राहल कुमार (27), मनीष यादव (26) और आलोक सिंह व अंशुल सचान (26-26) ने योगदान दिया। भारत क्लब की ओर से युवराज सिंह ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
जवाब में भारत क्लब ने 29.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवा राजपूत (62) और प्रिंस सोनी (57) की पारियों की बदौलत भारत क्लब ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।
स्पार्क क्लब ने इगलेट को हराया
कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर इगलेट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवरों में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। सत्यम पांडे (38) और उत्कर्ष सिंह (36) ने प्रमुख योगदान दिया। स्पार्क क्लब की ओर से हर्ष कुमार ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
जवाब में स्पार्क क्लब ने सत्यम पासवान (37), अनुज भारती (34) और पवन यादव (27) की शानदार पारी (77 रन) के दम पर 35.1 ओवरों में 7 विकेट पर 196 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
काउंटी क्लब की 104 रनों से बड़ी जीत
पी०ए०सी० ग्राउंड पर काउण्टी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 235 रन बनाए। वेदप्रकाश वाजपेयी (26) और आशीष वर्मा (21) ने उपयोगी योगदान दिया। यूनिक क्लब की ओर से अनिकेत दीक्षित और अभिषेक यादव ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में यूनिक क्लब की पूरी टीम 34 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। सचिन मिश्रा ने 39 रन देकर 3 विकेट झटके। काउण्टी क्लब ने यह मुकाबला 104 रनों से जीत लिया।