ग्रेजुएट क्लब की दमदार जीत, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

 

 

 

  • बिलाल फिरोज का ऑलराउंड प्रदर्शन, बीसीए क्लब 114 रनों से पराजित

कानपुर, 2 जनवरी

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित तृतीय स्वर्गीय पंडित शिव गोपाल द्विवेदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में ग्रेजुएट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए क्लब को 114 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच में टॉस जीतकर बीसीए क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेजुएट क्लब ने निर्धारित 32 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ग्रेजुएट क्लब की ओर से बिलाल फिरोज ने 77 रन तथा हेमंत अवस्थी ने 55 रनों की उपयोगी पारी खेली। बीसीए क्लब की ओर से सूरज सोनकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 36 रन देकर 5 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए क्लब की टीम ग्रेजुएट क्लब के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और मात्र 104 रनों पर सिमट गई। बीसीए की ओर से गुरविंदर सिंह ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। ग्रेजुएट क्लब की तरफ से हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए बिलाल फिरोज ने 4 विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment