वाईएमसीसी फाइनल में, ग्रेजुएट क्लब को 4 विकेट से हराया

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पन्द्रहवीं स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चमके राहुल पाल

 

कानपुर, 24 दिसम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पन्द्रहवीं स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में वाईएमसीसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेजुएट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में ग्रेजुएट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से हेमंत ने 33 रन, युवराज यादव ने 32 रन, बिलाल फिरोज ने 26 रन, मयंक दुबे ने 21 रन तथा आलोक साहू ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में वीरेन्द्र प्रताप ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि देवेन्द्र सिंह ने 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में वाईएमसीसी क्लब ने 33.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में आयुष के 35 रन, अफरार खान के नाबाद 24 रन तथा राहुल पाल के नाबाद 44 रनों की अहम भूमिका रही। ग्रेजुएट क्लब की ओर से बिलाल फिरोज ने 25 रन देकर 3 विकेट और तनुज यादव ने 40 रन देकर 2 विकेट लिए।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राहुल पाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Comment