नेशनल यूथ ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह

 

 

 

  • सिर्फ 1 रन से साउथ जिमखाना क्लब को हराया

 

कानपुर, 23 दिसंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं काउण्टी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पन्द्रहवीं स्व० के० एस० सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में नेशनल यूथ ने कड़े संघर्ष के बाद साउथ जिमखाना क्लब को मात्र 1 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

नेशनल यूथ की इस रोमांचक जीत में आरूष कश्यप (36 रन) और रोहित कुमार गुप्ता (20 रन) की उपयोगी पारियों के साथ-साथ गेंदबाज़ों का अहम योगदान रहा।

दिव्यांशु पाण्डे ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि धनेश चौहान ने 11 रन पर 2 विकेट और अमित कुमार ने 14 रन पर 2 विकेट लेकर विरोधी टीम की रनगति पर अंकुश लगाया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा—

नेशनल यूथ: 102 रन, ऑलआउट (25 ओवर)

आरूष कश्यप 36, रोहित कुमार गुप्ता 20 रन; अस्तित्य गुप्ता 12 रन पर 3 विकेट, अभिनव यादव 14 रन पर 3 विकेट।

साउथ जिमखाना क्लब: 101 रन, ऑलआउट (23.2 ओवर)

दिव्यांशु साहू 53, मानस शुक्ला 27 रन; दिव्यांशु पाण्डे 20 रन पर 3 विकेट, धनेश चौहान 11 रन पर 2 विकेट, अमित कुमार 14 रन पर 2 विकेट।

इस रोमांचक मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिव्यांशु पाण्डे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment