- प्रतियोगिता में 8 वर्गों के 129 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कानपुर, 27 नवंबर।
बिलाबांग हाई स्कूल शांति नगर में आयोजित 58वीं बिलाबांग अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 129 खिलाड़ियों (74 बालक व 55 बालिकाएं) ने शिरकत की। पाँच राउंड तक रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई।

मुख्य निर्णायक कु० प्रशंसा वर्मा एवं विद्यालय समन्वयक श्री सोहनीत साहू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। सहायक निर्णायक की भूमिका कमल खेमानी, सनी मैथ्यू व अनिल बाजपेयी ने निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम
🔹 बालक वर्ग
19 वर्ष से कम
1️⃣ प्रांजल सिंह – डॉ वीरेंद्र स्वरूप श्याम नगर – 5 अंक
2️⃣ शुभ अवस्थी – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल – 3.5 अंक
3️⃣ वेदांत शुक्ला – एलन हाउस पब्लिक स्कूल – 2.5 अंक
15 वर्ष से कम
1️⃣ आयुष गुप्ता – डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर – 5 अंक
2️⃣ अदयांश सिंह – दोन चिंटल स्कूल – 4 अंक
3️⃣ अनय शुक्ला – श्री राम एजुकेशन सेंटर – 4 अंक
11 वर्ष से कम
1️⃣ अद्विक माहेश्वरी – डीपीएस कल्याणपुर – 5 अंक
2️⃣ मोहम्मद जैदान – सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स – 4 अंक
3️⃣ रियांश कुमार – सरपदमपत सिंघानिया – 4 अंक
8 वर्ष से कम
1️⃣ अधिराज राठौर – पं. दीनदयाल – 5 अंक
2️⃣ ऋषभ जैन – सीलिंग हाउस स्कूल – 4 अंक
3️⃣ वंश श्रीवास्तव – श्री राम एजुकेशन सेंटर – 4 अंक
🔹 बालिका वर्ग
17 वर्ष से कम
1️⃣ अनुश्री टंडन – स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल – 4 अंक
2️⃣ स्वस्तिका कुमारी – मरियमपुर सी. सेकेंडरी – 3 अंक
3️⃣ अदिति नायर – डीपीएस आज़ाद नगर – 3 अंक
15 वर्ष से कम
1️⃣ काशवी गुप्ता – सरपदमपत सिंघानिया – 5 अंक
2️⃣ आधया मिश्रा – बीएनएसडी शिक्षा निकेतन – 4 अंक
3️⃣ नाव्या राठौर – पं. दीनदयाल एजुकेशन सेंटर – 3 अंक
11 वर्ष से कम
1️⃣ वी कनीषा – डॉ वीरेंद्र स्वरूप – 5 अंक
2️⃣ सानवी ओमर – बिलाबांग हाई स्कूल – 4 अंक
3️⃣ विख्याती सक्सेना – सीलिंग हाउस स्कूल – 3 अंक
8 वर्ष से कम
1️⃣ मायरा गुप्ता – सीलिंग हाउस स्कूल – 5 अंक
2️⃣ शुभी मिश्रा – दोन चिंटल स्कूल रतनलाल नगर – 4 अंक
3️⃣ अभिज्ञा तिवारी – सीलिंग हाउस स्कूल – 3 अंक