शशि बालन ने कराया एंटरटेनमेंट

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने डीसीए आगरा को 7 विकेट से हराया 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

शशि बालन ने बनाए नाबाद 70 रन, काजल टमटा ने झटके 2 विकेट 

शिवकुमार ने शशि बालन को दिया प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार।

 

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित डॉक्टर गौर हरी सिंघानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप पांचवें मुकाबले में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने डीसीए आगरा को 7 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए आगरा की टीम ने 35 ओवरों में 5 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। इनकी ओर से पूजा राजपूत ने 44 प्रिंसी चौधरी ने नाबाद 51 रन एवं भारती सिंह ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। काजल टामटा 32 रन पर 2 विकेट चटकाए। प्रत्युत्तर में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने शशि बालन के नाबाद 70 रन, अंशु तिवारी के नाबाद 26 रन, प्रियांशी के 35 रन और आयुषी श्रीवास्तव के 24 रनों की बदौलत विजय लक्ष्य 33.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। शशि बालन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीसीआई पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने दिया।

कल का मैच 14 अप्रैल
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ बनाम कानपुर ब्लू

Leave a Comment