कानपुर में पहली बार राष्ट्रीय खो-खो कार्यशाला का आयोजन

 

 

 

 

  • उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और भारतीय खो-खो फेडरेशन की संयुक्त पहल, 92 प्रतिभागी होंगे शामिल

 

कानपुर, 3 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की पहल पर भारतीय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया पहली बार कानपुर में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला 4 और 5 अक्टूबर को एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रानगर, कानपुर में आयोजित होगी। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश से 92 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

मुख्य प्रशिक्षक देंगे मार्गदर्शन

इस कार्यशाला में मुंबई से आए मुख्य प्रशिक्षक प्रशांत रमाकांत पाटणकर (कन्वेनर, टेक्निकल कमेटी, भारतीय खो-खो संघ) प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण देंगे। प्रतिभागियों को खो-खो के आधुनिक स्वरूप और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

निर्णायक परीक्षा भी होगी

कार्यशाला के अगले दिन 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय खो-खो निर्णायक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रतिभागियों की योग्यता और खेल की बारीकियों की समझ को परखा जाएगा।

कानपुर में खेलों को नई दिशा

कानपुर ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव तुषार साहनी ने बताया कि इस आयोजन से शहर में खो-खो खेल को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बड़ा अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Comment