- पी.एम. श्री गोलाघाट स्कूल के बच्चों की अद्भुत पी.टी. प्रस्तुति ने मोहा मन
कानपुर, 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगाँठ के अवसर पर छावनी परिषद कार्यालय प्रांगण में भव्य और उत्साहपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिन, नामित उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, वंदना सिन्हा और पी.एम. श्री छावनी परिषद गोलाघाट विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रुति कीर्ति दीक्षित ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत की।
बच्चों की पी.टी. में दिखा अनोखा अंदाज
पी.एम. श्री गोलाघाट स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डबल और डांडिया की अद्भुत पी.टी. प्रस्तुति दी। पी.टी. में राष्ट्रीय प्रतीकों का चित्रण कर बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन प्रस्तुतियों का स्वागत किया।
सफल संचालन और समापन
कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव, शुभांगी यादव, शिल्पी आनंद, वंदना, प्रशांत और मंजीत ने किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।