CISCE राज्य स्तरीय तीरंदाजी के पहले दिन U14 में कानपुर के 6 खिलाड़ियों का पदको पर कब्जा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • अभिनव नंदा और कनिष्क दुग्गल ने स्वर्ण, विधु राज और सुहानी गुप्ता ने रजत तो काव्य गुप्ता व स्तुति गुप्ता ने कस्य पदक पर किया कब्जा

कानपुर, 28 अगस्त। ला मार्टनियर कॉलेज लखनऊ में आयोजित CISCE राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन कानपुर के 6 खिलाड़ियों ने U14 बालक वर्ग में पदकों पर कब्जा जमाया। इंडियन राउंड में अभिनव नंदा ने स्वर्ण पदक, विधु राज ने रजत पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में कनिष्क दुग्गल ने स्वर्ण पदक, सुहानी गुप्ता ने रजत पदक और काव्य गुप्ता व स्तुति गुप्ता ने कस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो की 4 से 6 सितंबर तक हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कोलकाता में आयोजित होगी उसमें प्रतिभाग करेंगे। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, टीम कोच वैभव गौड़ एवं मौसमी साहू ने बधाई दी।

Leave a Comment