कानपुर के 5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देंगे चुनौती

 

  • 5 मार्च से 7 मार्च तक मेरठ में होगी प्रतियोगिता

कानपुर, 29 फरवरी। 5 मार्च 2024 से 7 मार्च 2024 तक मेरठ में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला व मंडल बॉक्सिंग टीम का चयन गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रातः 11:00 बजे किया गया। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे कानपुर जिला वा मंडल के 25 बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 5 का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया। 

चयनित खिलाड़ियों को कानपुर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्याम मिश्रा,  सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, अरुण शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, रवि कठेरिया, आशीष शर्मा, अल्पना शर्मा, स्वाती बाजपई, आरती शर्मा, मुकेश झा, कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, संदीप कुमार ने बधाई दी।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है

हर्ष सिंह (CSJMU) 60 किलो

दिव्य मोदी (CSJMU) 63.5 किलो

दिव्यांश कीर्ति दीक्षित (CSJMU) 69 किलो

अभिनव विनोद (CSJMU) 71 किलो

दिग्विजय सिंह (CSJMU) 92+ किलो 

टीम कोच नरेन्द्र प्रताप सिंह

 

Leave a Comment