तीसरी इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 9 और 10 अक्टूबर को

 

 

 

  • दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राएँ दिखाएँगे दमखम, आत्मरक्षा और अनुशासन का अनोखा संगम

 

कानपुर, 8 अक्टूबर :

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में तीसरी इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप 2025 का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल, बर्रा, मेहरबान सिंह का पुरवा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कानपुर और आसपास के विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

अनुशासन और आत्मरक्षा के साथ फिटनेस पर भी जोर

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। युवा खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

डॉ. रजत आदित्य दीक्षित होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रजत आदित्य दीक्षित होंगे, जो अपने प्रेरणादायक व्यक्तित्व और खेलों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी कर रही है आयोजन

इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी कानपुर ताइक्वांडो कमेटी संभाल रही है, जो शहर में ताइक्वांडो के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Leave a Comment