यूपी मिनी ओलम्पिक यूथ गेम्स के लिए 18 बालिकाओं का चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • वाराणसी में 16 से 18 नवंबर तक होगी खो खो प्रतियोगिता

कानपुर। यू पी ओलंपिक संघ के तत्वाधान में बनारस में 16 से 18 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली यू पी मिनी ओलम्पिक यूथ गेम्स में प्रतिभाग करने वाली कानपुर मंडल खो खो (बालिका) टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का आज चयन किया गया। ट्रायल में सबसे पहले श्वेता गुप्ता (प्रधानाचार्या हर सहाय इंटर कॉलेज) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। यह जानकारी कानपुर जिला खो खो संघ के सचिव अजय शंकर दीक्षित ने दी। इस मौके पर सर्वेश तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव विपिन सोनकर, मुख्य चयनकर्ता शिवलाल यादव, रोहित सोनकर, मुकेश कुमार, सौरभ सिंह, शिवम गुप्ता, दीपक कुमार, आलोक कुमार, आदित्य सोनकर, अक्षय सिंह, अभय सोनकर, अभिमन्यु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

1 राशि मिश्रा

2 आरोही गुप्ता

3 पलक अवस्थी

4 प्रिया

5 शगुन सचान

6 अनुष्का श्रीवास्तव

7 प्रार्थना टंडन

8 दिशा यादव

9 बिस्मा यूसुफ

10 एलिना ओमर

11 आकांक्षा राजपूत

12 सौम्या सिंह

13 कनीज

14 नंदनी यादव

15 वैष्णवी दुबे

16 काजल सिंह

17 नंदनी वर्मा

18 कौसकी

Leave a Comment