15वीं कानपुर साउथ ज़ोन इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का होगा आगाज

 

 

 

  • 15 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे निशानेबाज़ी का दम

 

कानपुर, 20 नवंबर।

कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15वीं कानपुर साउथ ज़ोन इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सीएचएस गुरुकुलम, मेहरबान सिंह का पुरवा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर के 15 स्कूलों के लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे और विभिन्न वर्गों में अपनी निशानेबाज़ी का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा, जबकि समापन समारोह दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना और प्रतिभाओं को आगे मंच देने का है।

Leave a Comment