जिला स्तरीय ट्रॉयल में 15 महिला खिलाड़ी चयनित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • मिर्जापुर में 26 से 28 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय महिला खो-खो
  • मंडलीय ट्रॉयल आज, जिला स्तरीय ट्रॉयल में उतरी थीं 48 खिलाड़ी

कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की मिर्जापुर में 26 से 28 सितंबर तक राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने वाली मंडलीय टीम के लिए शहर की 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों का चयन हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में गुरुवार को ट्रॉयल में उनकी प्रतिभा और क्षमता के आधार पर कया गया।

जिलात खो-खो संघ के सचिव विपिन सोनकर बताया कि जिला स्तरीय ट्रॉयल में शहर के विभिन्न विद्यालय की 48 खिलाड़ियों ने दावा पेश किया था। चयनकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवलाल ने ट्रॉयल में खिलाड़ियों की क्षमता एवं प्रतिभा को परखा। इनमें से उन्होंने 15 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रॉयल के लिए चयनित किया। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को हरसहाय इंटर कॉलेज में होने वाली मंडलीय ट्रॉयल में एक बार फिर अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन करके चयनकर्ता को प्रभावित करेंगी।

इससे पूर्व ट्रॉयल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्य उत्सव शुक्ला और हरसहाय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर आनन्द कुमार, सुब्रत सोनकर, अभिमन्यु सिंह, सौरभ सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

ये खिलाड़ी हुईं चयनित 
1. अंशिका सक्सेना
2. शिवांगी सिंह
3. प्रियंका यादव
4. प्रीती यादव
5. नंदनी वर्मा
6. कौशकी
7. गरिमा भारती
8. सोनाली सिंह
9. अमाया सोनकर
10. कुमकुम वर्मा
11. दीक्षा सचदेवा
12. प्रिया 
13. मधु राजपूत
14. प्रियंका राजपूत
15. कामिनी

Leave a Comment