कानपुर के 12 वर्षीय अंशू को सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में मिला दाखिला

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कोच पॉल देवेंद्र से हॉकी सीखकर अपनी मेहनत और मशक्कत से पाया मुकाम

कानपुर। हौसला और जज्बा हो तो मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कानपुर के 12 वर्षीय हॉकी प्लेयर अंशु ने। पालिका स्टेडियम में गरीब बच्चों को मुफ्त में हॉकी सिखाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कोच पॉल देवेंद्र के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां सीखकर अंशु ने अपनी मेहन और लगन के साथ ही खुद पर भरोसे की बदौलत अपनी राह को आसान बना लिया। बेहद सामान्य परिवार में जन्में अंशु की दृढ़ता का ही प्रतीक है कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हॉकी को नहीं छोड़ा। अंशु के कोच पॉल देवेंद्र ने बताया कि यह उपलब्धि सिर्फ अंशु की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय खेल के प्रति आस्था रखने वाले उन सभी खिलाड़ियों और लोगों की है जो इस खेल से प्यार करते हैं और गंभीरता के साथ इसे ऊपर ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर पॉल देवेंद्र और उनकी एकेडमी के सभी सदस्यों ने अंशु को अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में उभरने की उम्मीद जताई।

 

 

Leave a Comment