कानपुर के 12 वेटलिफ्टर्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

 

  • जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ चयन 

कानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर बिरहाना रोड स्थित बंगाल जिम्नाजियम में बालक, बालिका जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कानपुर के विभिन्न संस्थानों से करीब 80 पुरुष और 21 महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जिसमें 12 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के टिकट को पक्का किया है। कानपुर जिला भारोत्तोलन संघ के इस आयोजन का शुभारंभ डीपीएस के संस्थापक आलोक मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल सभी बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। सामान्य व्यक्ति की आपेक्षा खिलाड़ी हर क्षेत्र में अधिक सफल रहता है। शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। इसके साथ ही हर दम खिलाड़ियों का सहयोग करने का वादा किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाडी सौम्या मिश्रा ने योग के द्वारा सभी को स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए। राष्ट्रीय खिलाड़ी सना अंसारी, कानपुर भारोत्तोलन संघ के सचिव कौशलेन्द्र सिंह, विनेश, संजय पाल, मनोज उपाध्याय, बलराम, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम
सीनियर वर्ग में नमन कुमार, अमिता कुमार, देव प्रताप ने 55 किलो भार वर्ग में स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में सुमित, अंश, हरीश चौधरी ने स्थान हासिल किया।
61 किलो जूनियर में जगदीश मीना और करण ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
61 किलो यूथ में अमन और अमन गुप्ता ने बाजी मारी।
61 किलों सीनियर रितिक गुप्ता और बिक्की ने सभी को पछाड़ा।

Leave a Comment