प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल में उतरेगी 12 सदस्यीय कानपुर टीम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • जौनपुर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया टीम का चयन

कानपुर। जौनपुर में 25 दिसंबर 2023 से 27 दिसंबर 2023 तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कानपुर नगर की महिला टीम का चयन 22 दिसंबर 2023 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया। कानपुर हैंडबॉल संघ की सचिव साधना मिश्रा ने बताया कि चयनकर्ता अरबिया बानो व पूनम पाल ने प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा का आंकलन किया और फिर टीम में आवश्यकता के अनुसार उनका चयन किया गया। अरबिया बनो को 12 सदस्यीय टीम की मैनेजर नियुक्त किया गया है।

चयनित महिला टीम इस प्रकार है

तमन्ना सोनकर, दीक्षा साहू, कंचन सैनी, दिशिका सिंह, अनन्या कमल, खुशबू, शिल्पी, जेहरा फातिमा, दित्या, काकुल यादव, श्रुति कुशवाहा, स्वाति।

टीम मैनेजर– अरबिया बानो

Leave a Comment