हाथ और पैर बांधकर गंगा नदी में पूरा किया 12.55 किमी. तक का सफर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया चैलेंज

 

  • कानपुर के 55 वर्षीय पंकज जैन ने हाथ-पैर बंधे होने के बानजूद सरसैया घाट से जाना गांव पोस्ट तक तैरकर बनाया कीर्तिमान 
  • अब तक 10 किमी. तक का है इस तरह की तैराकी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, पंकज ने रिकॉर्ड को किया है चैलेंज

कानपुर 26 अगस्त। हौसले और हिम्मत से क्या नही मुनकिन है, इसे शहर के पंकज जैन ने साबित कर दिखाया। पंकज जैन ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक रिकार्ड को चैलेंज किया जिसके लिए उन्होंने 12.55 किलोमीटर हाथ में हथकड़ी और अपने पैरों को बांध कर कानपुर सरसैया घाट से गंगा नदी में जाना गांव पोस्ट तक तैर कर पूरा किया। 55 वर्षीय पंकज जैन अब तक 3 विश्व कीर्तिमान बना चुके है और 2 विश्व कीर्तिमान को चैलेंज दे चुके जो की उनके नाम प्रकाशित होने के इंतजार में है।

पंकज जैन ने नमामि गंगे और स्वच्छ गंगा, अविरल गंगा, निर्मल गंगा और पर्यावरण जागरण के संदेश के साथ कीर्तिमान की यात्रा शुरू की। इस कीर्तिमान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक यादवेंद्र सिंह यादव इंजीनियर ने बताया कि इसके पहले ये कीर्तिमान 10 किलो मीटर का था और पंकज जैन ने इसे तोड़ते हुए 12.55 किलो मीटर का सफर पूरा किया है। वहीं द्वितीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार पाल ने बताया की इस अयोजन को विश्व कीर्तिमान के सभी मानकों के अनुरूप पूरा किया गया है। पर्यवेक्षक सुनील कुमार की देखरेख में इस पूरे आयोजन की अनकट रिकॉर्डिंग और समय संकलन का काम संजय मिश्रा और उनकी टीम ने किया। इस मौके पर सरसैया घाट से लेकर जाना गांव तक लगभग सभी घाटों पर भरी भीड़ ने पंकज जैन का भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से हौंसला बुलंद किया।

तस्वीरों में देखिए पंकज की दिलेर तैराकी…


Leave a Comment