CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के 10 तीरंदाज साधेगे निशाना

 

  • SDSM स्कूल टाटानगर झारखंड में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता

KANPUR, 22 September: कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सीबीएसई की जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी की प्रतियोगिता SDSM स्कूल टाटानगर झारखंड में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक इंडियन राउंड, रिकवर राउंड, कंपाउंड राउंड के अंण्डर 14, अंण्डर 17, अंण्डर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगी। इसमें कानपुर के 10 तीरंदाज निशाना साधेगे। टीम कोच गीतांजलि,  टीम मैनेजर राजेंद्र सिंह यादव होंगे।

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल विद्यालय से ओजस सिंह, हेमांग दीक्षित, पार्थ नारायण, कार्तिक शुक्ल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल से बलजोत सिंह, आर्मी पब्लिक स्कूल से रिया यादव, अंशिका यादव, सीमा आर्यन और अंश सिंह हिस्सा लेंगे। 

Leave a Comment