- ग्रीन पार्क में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, कल होंगे फाइनल
- अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग में हुए कड़े मुकाबले, विजेता खिलाड़ी पहुंचे अगले दौर में
- समापन एवं पुरस्कार वितरण 12 अप्रैल को शाम 4 बजे
कानपुर, 11 अप्रैल।
कानपुर टेबल टेनिस संघ (केटीटीए) एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 10 से 12 अप्रैल 2026 तक चल रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग अंडर-13, 15, 17 और 19 के लीग मुकाबले खेले गए।
अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य राज सिंह ने आदित्य प्रकाश को 11-5, 11-3 से हराया, जबकि आशुतोष गुप्ता ने आदित्य राज सिंह को 12-10, 11-6 से पराजित किया। वीर रावत ने अरनव जैन को 11-2, 11-2 से हराया, वहीं दक्ष खंडेलवाल ने वीर रावत को 9-11, 11-1, 11-7 से शिकस्त दी। अपराजीत सिंह ने अरनव जैन को 11-2, 11-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-17 वर्ग में अरनव शांडिल्य ने कृष्ण सिंह को 11-3, 12-10 से हराया, जबकि आशुतोष गुप्ता ने अरनव शांडिल्य को 11-2, 11-2 से मात दी। वीर रावत ने अंश यादव को 11-3, 11-3 से हराया। सृजन महाजन ने अंश यादव को 11-3, 11-5 तथा वीर रावत को 11-2, 9-11, 11-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। विहान, प्रखर द्विवेदी, अबीर गुप्ता, देवांग सोमानी, दक्ष सिंह और धवल तिवारी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र), संजीव पाठक (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ), रघुनंदन भदौरिया (पूर्व विधायक) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। आयोजन में सुनील सिंह (संयुक्त सचिव), अनुराग जायसवाल, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सुनील पाल और रवि पोपतानी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।